डबल मर्डर से उड़ी पुलिस नींद, अलग-अलग कुंओं में मिली बच्चे व महिला की लाश… जांच में जुटी पुलिस

June-25-2210-860x480

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के दो अलग अलग कुओं से बच्चे व महिला की लाशें मिली। किसी ने हत्या के बाद दोनों शवों को कपड़े से बांधकर बोरे में भरा और इसके पत्थर आदि भर कर कुएं फेंक दिया। रविवार सुबह जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी तत्काल मौके पर पहुंचे। एसएसपी विजय अग्रवाल ने घटना स्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया की है। कुलर के लिए पानी लेने गांव की कुछ महिलाएं कुएं के पास पहुंची तो उन्हें अजीब सी बदबू आई। इसके बाद गांव वाले जमा हुए और देखा कि कुएं में कुछ भारी भरकम चीज है। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और कुएं से एक शव बाहर निकाला। लगभग 12 से 13 साल के बच्चे का शव था।

अभी एक शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा था कि कुछ दूरी पर एक और कुएं भी लाश मिली। इसे बाहर निकाला गया जो कि किसी महिला का है। महिला ने सलवार सूट पहना हुआ था। किसी ने दोनों की हत्या के बाद शवों को कपड़े से बांधकर व बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। शव बाहर न निकले इसके लिए बोरे में पत्थर में बांधे। इसके बाद भी शव पानी से बाहर आ गए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शवों की शिनाख्ती का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 -40 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों इस गांव के नहीं है। बहरहाल थाना अमलेश्वर में मर्ग कायम कर शव पहचान पहचान की जा रही है। शिनाख्ती के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रीसेंट पोस्ट्स