Google Analytics —— Meta Pixel

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल शहीद आकाश राव के परिजनों से की मुलाकात, बोले-उनका बलिदान देश की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है

sahid

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ जंग में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरेपुंजे के परिजनों से मुलाकात की।

यह मुलाकात न केवल संवेदना की अभिव्यक्ति थी, बल्कि देश के उन वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक भी थी जिन्होंने देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से पूर्ण रूप से मुक्त करने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है। यह मिशन समर्पित है उन सभी वीर शहीदों की अमर स्मृति को, जिन्होंने आतंक और हिंसा के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। ”

उन्होंने यह भी कहा कि आकाश राव जैसे बहादुर अधिकारियों का बलिदान देश की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है और उनके परिवारों की पीड़ा व गौरव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

रीसेंट पोस्ट्स