Google Analytics —— Meta Pixel

गृहमंत्री अमित शाह नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का किया भूमिपूजन

bhumi

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे और यहां उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) के परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य की सुरक्षा रणनीति और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

रायपुर में स्थापित होने जा रही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) में अब टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में नए एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास समारोह में कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी के कारण कई बार आरोपी को अनावश्यक रूप से जेल में रहना पड़ता है, लेकिन अब रिपोर्ट जल्द तैयार होगी जिससे कोर्ट जल्दी फैसला सुना सकेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।

रीसेंट पोस्ट्स