छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री होंगे पदेन अध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपदा संबंधी योजनाओं और राहत कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है।
छत्तीसगढ़ में आपदा संबंधी योजनाओं और राहत कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। इस प्राधिकरण का उद्देश्य आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी, समन्वय और निर्णय प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री अध्यक्ष, राजस्व मंत्री होंगे उपाध्यक्ष
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवगठित प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सदस्य बनाया गया है तथा राहत आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य सदस्य होंगे नामांकित
प्राधिकरण में अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के विधायकों या सांसदों में से दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, अध्यक्ष आपदा प्रबंधन में अनुभव रखने वाले किसी प्रतिष्ठित नागरिक को भी प्राधिकरण में नियुक्त करेंगे। इसके अलावा, अध्यक्ष द्वारा अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिव या सचिव में से नामित दो सदस्य भी शामिल किए जाएंगे।