Google Analytics —— Meta Pixel

एएसपी अर्चना झा बनी सफाईकर्मी, अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा

aassp

बिलासपुर। जिले में लंबे समय से अवैध शराब कारोबार की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार खास रणनीति अपनाई। माफिया अक्सर पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो जाते थे, लेकिन इस बार एएसपी अर्चना झा ने स्वयं सफाईकर्मी का भेष धारण कर महिला पुलिसकर्मियों के साथ गांव में दबिश दी, जिसके बाद बड़ा खुलासा हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1000 लीटर से ज्यादा अवैध महुआ शराब बरामद की और 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई ताकि माफिया को किसी भी तरह की सूचना न मिले।

पहले मिलती थी शिकायत, कार्रवाई से पहले ही भाग जाते थे आरोपी पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ गांवों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। लेकिन जैसे ही पुलिस दल पहुंचता, आरोपी पहले से सतर्क होकर फरार हो जाते थे। इससे पुलिस को बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता।

रीसेंट पोस्ट्स