Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात, तिलहन बीज पर अब मिलेगा 1500 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान

ssd

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब तिलहन बीज उत्पादन और प्रमाणित बीज वितरण पर 1500 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा। यह राशि 2015 से मिल रही 1000 रुपए की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। इस बदलाव से राज्य के लघु और सीमांत किसान लाभान्वित होंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को एक और राहत भरी खबर दी है। अब तिलहन बीज उत्पादन और प्रमाणित बीज वितरण पर किसानों को 1500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। यह फैसला राज्य की कृषक समग्र विकास योजना के तहत लिया

10 साल बाद मिली राहत, अब तिलहन बीज पर 50 प्रतिशत ज्यादा अनुदान

वर्ष 2015 से अब तक तिलहन बीज उत्पादन और वितरण पर किसानों को 1000 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान मिल रहा था। लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे 1500 रुपए कर दिया है। यह निर्णय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषक समग्र विकास योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन के बाद लिया गया है। इससे बीज उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

बीज उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

यह फैसला राज्य में तिलहन बीज उत्पादन को प्रोत्साहन देगा और किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने में मदद करेगा। कृषि विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों, जिला उप संचालकों, और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को इस संशोधन से अवगत करा दिया है ताकि योजना को जमीन पर शीघ्र और प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

 

रीसेंट पोस्ट्स