रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ जीएसटी का छापा
रायपुर। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा. इस बार विभाग ने वो सेक्टर चुना जो अब तक इस कार्रवाई से अछुता रहा है.
अब तक आपने जीएसटी टीम की कार्रवाई ज्वेलरी, बिल्डर, टीएमटी बेचने वाले कारोबारियों पर तो देखी होगी. लेकिन पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई उस सेक्टर में हो रही है जो अब तक इससे अछूती रही है.
पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में देखी गई, बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में छापा मारा है.
शहर के बड़े फुटवेयर व्यापारियों के यहां टीम ने छापा मारा है. ये कार्रवाई रिस्क पैरामीटर के आधार पर की गई है. जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि इस सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है. यही कारण है कि इस सेक्टर में टीम ने दबिश दी है. यहां से दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है, जिसके बाद जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है.