Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: कवि कुमार विश्वास और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

surendra

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत सुरेंद्र दुबे का सोमवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। साहित्य जगत, राजनीतिक मंच और उनके लाखों प्रशंसक इस क्षति से गमगीन हैं।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवि सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक – अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा:
“सुरेंद्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए।

छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि श्री सुरेंद्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।

रीसेंट पोस्ट्स