Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म का नंबर बदला, अब 1ए के नाम से जाना जाएगा यह प्लेटफार्म

pletform

भिलाई। यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म नंबर 1ए रखा गया हैं। इस संबंध में रेल मंडल रायपुर क डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।

बता दें रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा किए गए निरीक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। उन्हेंने कहा कि प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म नंबर 1ए (1्र) किया जाए।

क्योंकि यह प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म नंबर 1 के समानांतर स्थित है। इससे यात्रियों को वन ए प्लेटफॉर्म पर जाने में सुविधा रहेगी। डीआरएम के निर्देश क बाद इससे संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। यात्रियों को उद्घोषणा के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स