Google Analytics —— Meta Pixel

महिला रक्षा टीम की पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुए, छड़छाड़ कानून और साइबर मामले की दी जानकारी

app

दुर्ग। स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। जिले में चल रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत महिला रक्षा टीम स्कूलों में जाकर नशे के उपयोग से होने वाली जन हानि, घटना के संबंध में और नशा की लत से छुटकारा पाने के संबंध में जानकारी दे रही है।

बच्चों के साथ-साथ टीचर और अन्य स्टाफ को भी इस संबंध में जानकारी दे रहे है। समाज में बढ़ते अपराध, साइबर से संबंधित अपराध और छात्राओं को छेड़छाड़ से संबंधित अपराध तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

दुर्ग पुलिस लगातार इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण “अभिव्यक्ति” एप की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता अभियान के साथ-साथ उपस्थित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके मोबाइल पर “अभिव्यक्ति एप” डाउनलोड कराया गया।

छात्र- छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति के लिए आवश्यक इमरजेंसी नंबर डायल 112 और 9479192099 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करने की भी जानकारी दी गई। महिला रक्षा टीम उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं से अपील करते हुए बताया कि कभी भी अपनी निजी जानकारी अनजान भी व्यक्तियों से शेयर नहीं करे।

महिला रक्षा की टीम ने बताया कि अपने मोबाइल पर इन सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखे। साथ ही साथ अपने पास रखें सामान जैसे – पेन , बैग, मोबाइल, पानी की बॉटल, चाबी और हेयर पिन से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं इसके संबंध में आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए।

रीसेंट पोस्ट्स