Google Analytics —— Meta Pixel

अशासकीय स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों पर प्रतिबंध

rpiwet

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला शिक्षाधिकारी ने एक अहम आदेश जारी करते हुए बताया है कि, अब जिले के निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। ऐसी किताबों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

निजी स्कूल सिर्फ एनसीईआरटी की किताबों से ही अध्ययन करा सकेंगे। इसके अलावा आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें पढ़ानी होगी जबकि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है।

इसी तरह पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि, कुछ प्राइवेट स्कूल अपने यहाँ यूनिफॉर्म से जुड़े जूते ,मोज़े, टाई, बेल्ट आदि की बिक्री कर रहे है लिहाजा जिला शिक्षाधिकारी ने इस पर भी सख्ती दिखाते हुए स्कूलों में इन सामानों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

 

रीसेंट पोस्ट्स