Google Analytics —— Meta Pixel

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर निलंबित पटवारी ने फॉर्महाउस में लगाई फांसी, 2 दिन बाद होने वाले थे रिटायर

bhart

तखतपुर । बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहन की फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. मामले की जांच के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी.

जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत थे और भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे. तीन दिन पहले ही भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर एसडीएम ने उन्हें निलंबित किया था.

बता दें कि पटवारी सुरेश मिश्रा 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, मगर उससे पहले ही यह आत्मघाती कदम उठाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया.

तीन दिन पहले ही में हुए थे निलंबित

जानकारी के मुताबिक, पटवारी सुरेश मिश्रा को 24 जून को भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितता के चलते निलंबित किया गया था. यह भी बताया जा रहा है कि बीते छह महीनों के भीतर वह दो बार निलंबन की कार्रवाई का सामना कर चुके थे.

रीसेंट पोस्ट्स