मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा तीन माह के लिए बढ़ा दी गई है. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि अंतिम समय में आज केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी दी थी.
केंद्र सरकार की ओर से एआईएस(डीसीआरबी)रूल्स, 1958 के नियम 16 (1) के तहत अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक के लिए आईएएस अमिताभ जैन की सर्विस में विस्तार का आदेश जारी किया है.
मुख्य सचिव के लिए सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम पर चर्चा तेज थी. माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा, लेकिन आखरी वक्त पर केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा तीन माह के लिए बढ़ा दी गई.