Google Analytics —— Meta Pixel

7 जुलाई से प्रारम्भ होगी देशी-विदेशी मदिरा का ऑनलाईन निविदा आमंत्रित, पहले आओ पहले पाओ तर्ज पर होगी प्रक्रिया का निष्पादन

sarab

दुर्ग। जिले की वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 के लिए व्यवस्थापन से शेष रही देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अहाता अनुज्ञप्तियों के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की जा रही है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आबकारी विभाग के प्र. सहायक आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार इस आमंत्रण के अंतर्गत समूह क्रमांक 06 उतई (सी.एस.-2 (ग-अहाता) उतई एवं एफ.एल. -1 (ख-अहाता) उतई) तथा समूह क्रमांक 36 कुगदा कुम्हारी (सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) कुगदा कुम्हारी) शामिल हैं। निविदा जमा करने की तिथि 7 जुलाई 2025 को प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी।

पूर्व मे यह तिथि 4 जुलाई 2025 से निर्धारित थी जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आवेदक https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx  पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। लाइसेंस का आवंटन छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तियों की वैधता वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक होगी।

 

रीसेंट पोस्ट्स