शराबी शिक्षक सस्पेंड, नशे में छात्राओं के साथ डांस करते हुआ था वीडियो वायरल, DEO ने किया निलंबित…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल आने और छात्राओं के साथ डांस करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी ने की है। शराबी शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

दरअसल ये पूरा मामला बलरामपुर के वाड्र्फनगर विकासखंड के पशुपतिपुर प्राथमिक शाला का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक का नाम लक्ष्मीनारायण सिंह है। स्कूली बच्चों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह आये दिन शराब के नशे में स्कूूल पहुंचे थे। स्कूल में पढ़ाना लिखाना छोड़ नशे में डूबे रहते थे।
वहीं इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुये मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।