Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (9.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 आज चन्द्रमा धनु व सूर्य मिथुन राशि में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। यह समय थोड़े संघर्ष का है। बिजनेस प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – नारंगी व पीला
  • शुभ अंक –03 व 09

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

जाँब में थोड़ा सँघर्ष है। बिजनेस में बड़े कार्य की सम्भावना है।इमोशन से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा , फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी व क्रोध पर संयम रखें। अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु गोचर प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय — सुंदरकांड का पाठ करें।अन्न दान करें।
  • शुभ रंग –हरा व लाल।
  • शुभ अंक –04 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज का दिन संतान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
  • शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
  • शुभ अंक –05 व 06

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा पँचम व गुरु द्वादश है। आज मित्रों सहित कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मीन का शनि शुभ हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

  • आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग – बैगनी व सफेद।
  • आज का शुभ अंक – 04 व 08

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चन्द्रमा इसी राशि से पँचम गोचर में हैं। आप किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में कोई न्यू डील मिलेगी।

  • आज का उपाय —विष्णु उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग –पीला व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक–04 व 08

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा चतुर्थ गोचर व गुरु दशम है। आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। मीन के शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

  • आज का उपाय –हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
  • शुभ रंग –हरा व नीला ।
  • आज का शुभ अंक –02 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

  • आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग –लाल व नीला।
  • आज का शुभ अंक —01 व 09

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। अष्टम सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ हैं। बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। घर परिवार में किसी डिस्प्यूट को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

  • आज का उपाय -हनुमान जी जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग –हरा व नीला ।
  • आज का शुभ अंक –05 व 06

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में है। आज जाँब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। चन्द्रमा इसी भाव में शुभ है। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

  • आज का उपाय –श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सात अन्न का दान लाभदायक है।
  • शुभ रंग –लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक –01 व 02

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वामी शनि तृतीय व गुरु खष्ठम हैं। बिजनेस में सफलता है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। जाँब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

  • आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान सहायक है।
  • शुभ अंक -नीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक -06 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा लाभ की दशा में है। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

  • आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग -आसमानी व हरा।
  • आज का शुभ अंक –02 व 08

 

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। जाँब में सफलता तो है लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। कर्क व धनु राशि के मित्रों के योगदान का लाभ देगा।

  • आज का उपाय —श्री विष्णु उपासना करें। दान -पुण्य करें।
  • आज का शुभ अंक –02 व 09