Google Analytics —— Meta Pixel

आईईडी ब्लास्ट में शामिल नक्सलियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

11

नारायणपुर। कोहकामेटा पुलिस व डीआरजी नारायणपुर ने आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल चार नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम कुतुल और बेडमाकोटी   मार्ग के किनारे सुरक्षा बल को  बम विस्फोट कर नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाए गए आई ई डी में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक ड्राइवर  की घटना में चारों आरोपी थे शामिल। आईईडी की चपेट में आने से ग्राम सोनाबल जिला कोंडागांव निवासी संतोष पोयाम नामक ट्रक चालक घायल हुआ था। सभी आरोपी विगत 5 वर्षो से कुतुल आरपीसी के मिलिशिया संगठन सदस्य के रूप में सक्रिय थे। मामला थाना कोहकामेटा क्षेत्र का है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में धारा 109 भा.न्या.सं.  3, 5 वि.प.अधिनियम, 10,13(1),16,20,38(2),39(2) वि.वि.क्रि.क.नि.अधि. की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार थाना कोहकामेटा के अंतर्गत ग्राम कुतुल व बेड़माकोटी मार्ग के किनारे  पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को जान से मारने की नियत से आईईडी प्लांट किए थे। इसमें ग्राम सोनाबल जिला कोंडागांव निवासी संतोष पोयाम नामक ट्रक चालक की पैर पड़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपियों की पुलिस के द्वारा लगातार तलाश किया जा रहा था। डीआरजी के जवान तलाश करने हेतु ग्राम कोड़तामरका, फरसबेड़ा की ओर रवाना हुए थे। कोड़तामरका गांव में पता तलाश करने पर 4 संदिग्धों से पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम लच्छू , लाली, कोसा, मालू बताया। जिसे अभिरक्षा में ले कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपियों को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर 2020  से कुतुल आरपीसी मिलिशिया नक्सली संगठन सदस्य का काम करना, गांव वालो को नक्सलवादी विचारधारा से प्रेरित करना, पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाना, रेकी करना, नक्सल सहयोगी के रूप मे आईईडी लगाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही बताया गया कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07.04.2025 को ग्राम कुतुल से बेड़माकोटी मार्ग पर  पुलिस पार्टी को जान से मारने के लिए आईईडी बम लगाया था जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप घायल हो गया था। सभी आरोपी नक्सली संगठन के कमांडर रतन, वेशु अन्य नक्सल सहयोगियों के साथ बम लगाने व रेकी करने की घटना में शामिल रहते थे। अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1 – लच्छूराम उर्फ भास्कर उम्र 44 वर्ष निवासी कोड़तामरका थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)

2 – लाली उर्फ मलेश उम्र 29 वर्ष निवासी कोड़तामरका थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)