Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों में खतरे की चेतावनी जारी

siv

दुर्ग। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शिवनाथ नदी उफान पर है। भारी बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और एसडीआरएफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
पिछले तीन दिनों में जिले में औसतन 29.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे जलाशयों से 60,500 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिसके चलते शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

जलाशयों से छोड़ा गया पानी

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत ने बताया कि मोगरा जलाशय से 20,000 क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 4,800 क्यूसेक, सूखा नाला से 2,600 क्यूसेक, खादूटोला से 600 क्यूसेककुल मिलाकर 27,400 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। इसलिए नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है

एनीकट में बढ़ा जलस्तर

दुर्ग का महमरा एनीकट भी पानी से लबालब हो गया है, और जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि लोग नदी पार न करें। इसके अलावा, नदी किनारे बैरिकेडिंग भी की गई है।