गुरू पूर्णिमा पर अघोर गुरू पीठ आश्रम पहुंचे सीएम साय, बाबा प्रियदर्शी राम जी के किये दर्शन
रायगढ़ । मुख्यमंत्री साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के बनोरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अघोर गुरु पीठ आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन किए। सीएम ने अघोरेश्वर अवधूत भगवान रामजी की प्रतिमा के सामने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीएम ने आश्रम परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन प्रसाद किया। गुरु से आशीर्वाद के बाद आश्रम परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम तेज बारिश के कारण निरस्त किया गया। बनोरा के बाद सीएम कलेक्ट्रोरेट में महिला बाल विकास विभाग में रेडी टू ईट वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बता दें कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से रायगढ़ समेत आसपास के श्रद्धालु आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।