Google Analytics —— Meta Pixel

CG प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित, मेरिट और फाइनल आंसर की भी जारी…यहां करें चेक

students

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री डीएलएड 2025 की परीक्षा का नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है। मालूम हो कि 10 जून 2025 को प्री डीएलएड और बीएड की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। छात्रों से आपत्तियां मंगवाने के बाद संशोधन कर फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। नीचे पढ़ें व्यापमं द्वारा जारी प्रेसनोट..

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 22-05-2025 को प्री.डी.एल.एड. (D.El.Ed.25) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था ।

प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 11-07-2025 को व्यापम वेबसाइट पर उपरोक्त प्रवेश परीक्षाओं के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 22-05-2025 को प्री.बी.एड. (B.Ed.25) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था ।

उक्त प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 10-07-2025 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त प्रवेश परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।