रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और दुर्ग के होटल Sagar International के मालिक के यहां में ED का छापा…
रायपुर/दुर्ग| रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के यहां ईडी के दबिश की खबर है. लल्लूराम डॉट कॉम को सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली है कि दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी गई है.
वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था.
वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है या तीनों भाईयों को ईडी ने अपनी रडार में लिया है. बता दें कि इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ी होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है.
कारोबारी जगत में हलचल, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी
विजय अग्रवाल के घर हुई ताजा कार्रवाई के बाद दुर्ग-भिलाई के कारोबारी जगत और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ईडी ने रेड के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, आर्थिक लेनदेन या किसी पुराने आर्थिक अपराध से जुड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।