Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में मोती कॉम्प्लेक्स के सामने बनेगी हाईटेक मल्टीलेवल पार्किंग, एक साथ 274 कार खड़े किये जाने की होगी व्यवस्था

parking

दुर्ग। शहर के मोती काम्पलेक्स के सामने अंग्रेजों के जमाने के पुराने व जर्जर भवनों को तोड़कर मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया जाएगा. 3603 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण में 20 करोड़ 47 लाख 58 रुपए खर्च किया जाएगा. पार्किंग में बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर के अलावा 3 मंजिला निर्माण किया जाएगा. जिसमें एक साथ 247 कार खड़े किए जा सकेंगे. इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में 15 दुकानें भी बनाई जाएंगी.

इंदिरा मार्केट में हर दिन 5 से 6 हजार वाहनों की आवाजाही होती है. इन्हें सड़क पर ही वाहन पार्क करना पड़ता है. सड़क पर खाली जगह की तलाश में लोगों को भटकना पड़ता है.

प्रस्तावित स्थल, इंदिरा मार्केट के अलावा हटरी बाजार, सदर बाजार और अनाज मार्केट के बीच है. इससे यहां पार्किंग कर लोग किसी भी मार्केट में आसानी से जा सकेंगे.

प्रस्तावित स्थल के चारों ओर अवैध कब्जे की समस्या रहती है. निर्माण से स्थल सुरक्षित होगा व सहूलियत बढ़ेगी.
प्रस्तावित स्थल पर लंबे समय से अनुपयोगी पड़ा है. पार्किंग के निर्माण से जहां इसका सही उपयोग होगा, वहीं शहर को पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी.

यह होगी खासियत

3603 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर के अलावा 3 फ्लोर का होगा निर्माण, बेसमेंट में 54 कार किए जा सकेंगे पार्क,ग्राउंड फ्लोर में 15 दुकानों के साथ होगी 31 कार खड़ी की जा सकेगी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय फ्लोर में 162 कार पार्किंग की सुविधा, 20.47 करोड़ रुपए है, खर्च का प्रस्ताव

रीसेंट पोस्ट्स