Google Analytics —— Meta Pixel

नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 : इंडोर स्टेडियम में गूंजे पंच-किक्स, पंजाब ने मारी बाज़ी, सीएम साय ने विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

kik

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का अंतिम दिन शानदार उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाडिय़ों को अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ अच्छा लगा होगा। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से भरा हुआ है और एक प्रोड्यूसिंग स्टेट है। छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद को समाप्त करने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल हमारे आत्मविश्वास, समर्पण की भावना को बढ़ता है। खेल में किसी की जीत नहीं होती न हार होती है, प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। खिलाडिय़ों को सरकार आर्थिक रूप से सहायता देती है, खिलाडिय़ों को सरकार नौकरी भी देती है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाडिय़ों को 3 करोड़ रुपये सरकार देती है।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा और प्रभारी राकेश मिश्रा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में न्यूज 24 और लल्लूराम डॉट कॉम ने मीडिया पार्टनर के रूप में भागीदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

बता दें कि राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 में देश भर के 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 1200 खिलाड़ी और 300 अधिकारी सहित कुल 1500 प्रतिभागी हिस्सा लिये।