मौलाना ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, टॉयलेट क्लीनर पिलाकर गर्म आयरन से जलाया, फिर….
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की और फिर टॉयलेट क्लीनर पिला कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को उत्तर प्रदेश ले जाकर दफना दिया|
क्या है मामला
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है। आरोपी की पहचान मौलाना कारी बशीर के रूप में हुई है। मौलाना कारी बशीर यूपी के मुरादाबाद से आकर तालापारा में मदरसा और बिरयानी सेंटर चलाने का काम करता है। बिरयानी सेंटर को वह अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर चलाता है। वह तालापारा स्थित फैजाने गरीब नवाज मस्जिद के पास रहता है। आरोप है मौलाना कारी बशीर ने अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी सलमा की बेरहमी से ह्त्या कर दी। और शव को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया।
मौलाना के ससुराल वालों ने उसके ऊपर पत्नी के साथ मारपीट करने व टॉयलेट क्लीनर पिला कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतिका की मां और भाई ने एसएसपी रजनेश सिंह से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। मृतिका की मां और भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद उनका दामाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले गया और दफना दिया।
परिजनों ने बताया सलमा का विवाह 14 साल पहले बशीर अहमद से हुआ था। पिछले कुछ साल से वे बिलासपुर रहने लगे। दहेज के लिए आए दिन मारपीट करते थे। लेकिम इस बार उन्होंने हदें पार कर दी। उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर सलमा की बेरहमी से पिटाई की। कपड़ा प्रेस करने वाले गरम आयरन से उसे जलाया। इसके बाद उसे टॉयलेट क्लीनर पिलाने के बाद घर पर छोड़ दिया। 11 और 12 जुलाई को जब सलमा बेहोश हो गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।
यूपी में दफनाई लाश
सलमा की मौत के बाद मौलाना उसे सीधे यूपी के मुरादाबाद ले गया और 13 जुलाई को अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की है। इधर, मृतका के भाई को सलमा द्वारा कैमिकल पीने से तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। वे बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। बीच रास्ते में बहन की मौत की सूचना मिलने पर वे वापस रामपुर लौटे। भाई ने बशीर अहमद पर बहन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि इस मामले में पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहले से जांच कर रही है। मोहल्ले के लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की है। बिलासपुर पुलिस ने मिर्जापुर एसडीम को पोस्टमार्टम के लिए पत्र लिखा है।
मिर्जापुर एसडीएम व पुलिस को लिखा पत्र
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहले से जांच कर रही है। मिर्जापुर एसडीएम और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए पत्र लिखा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।