विधायक कॉलोनी पहुंचे सीएम साय, निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री साय ने इस दु:खद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सीएम का ट्वीट कैबिनेट के साथी केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र निखिल कश्यप के निधन पर राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।