Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दुर्ग मेट्रो: रायपुर से दुर्ग तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो रेल, छत्तीसगढ़ में दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर नया शहरी विकास मॉडल

maitro

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों को दिल्ली-एनसीआर मॉडल की तर्ज पर विकसित करने की योजना को सरकार ने मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने स्टेट कैपिटल रीजन के तहत एक बड़ा शहरी ढांचा तैयार करने का ऐलान किया है, जिसमें रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सेवा का प्रावधान शामिल है।

रायपुर-दुर्ग मेट्रो के लिए डीपीआर व सर्वेक्षण

राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में स्ष्टक्र की स्थापना और मेट्रो परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और सर्वेक्षण हेतु 5 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। यह योजना छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगरीय सुधार कार्यक्रमों में से एक मानी जा रही है, जो आने वाले वर्षों में राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी और जीवनस्तर को पूरी तरह बदल सकती है।

एससीआर में शामिल होंगे रायपुर, भिलाई, दुर्ग और नवा रायपुर जैसे शहर

एससीआर के अंतर्गत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर जैसे प्रमुख शहरों को एक ही प्रशासनिक और योजनागत फ्रेमवर्क में जोड़ा जाएगा। इससे नगरीय योजनाएं अधिक समन्वित होंगी और बड़े स्तर पर संभव हो पाएगा। यह मॉडल दिल्ली-एनसीआर की तरह बहुस्तरीय नगरीय विकास को बढ़ावा देगा।

मुख्यमंत्री साय की पहल से बनी है एससीआर योजना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस योजना की संकल्पना की गई है। एससीआर की कार्यप्रणाली के लिए एक कार्यकारी समिति का गठन होगा, जिसके प्रमुख सीईओ होंगे। इस समिति में नगर तथा ग्राम निवेश, नगर नियोजन, वित्त, पर्यावरण, नगरीय प्रशासन, अभियंता और संबंधित जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे।

 

रीसेंट पोस्ट्स