नंदिनी टाउनशिप आगजनी मामला, पड़ोसी ने की साजिश, जान से मारने की नीयत से लगाई थी कार व स्कूटी में आग

July-25-2414-860x484

भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार के पड़ोसी व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। दरअसल आगजनी कांड को पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया था।

नंदिनी पुलिस के अनुसार 27 जून 2025 को टाउनशीप नंदिनी निवासी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 26-27 जून की दरम्यानी रात को प्रार्थी एव उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की नियत से घर के बाहर खड़ी मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 07 एम बी 1588, व स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 07 सीवी 0920 को आग लगा कर क्षति पहुंचाई। शिकायत पर थाना नंदनी में धारा 326(एफ),109,61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास पूछताछ के बाद भी कुछ परिणाम नहीं मिला। लंबी जांच के बाद पुलिस को इस मामले में रामेश्वर प्रसाद के पडोस में रहने वाले राजेश कुमार मरकाम पर संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने साथी टोमेश पाटिल के साथ उक्त आगजनी को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसका रामेश्वर प्रसाद से आपसी मनमुटाव था और अक्सर वाद विवाद होते रहता था। आपसी विवाद के चलते प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के मकान में तथा मकान के सामने खडी गाडी में आग लगाकर प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा एव उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से यह कृत्य के किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश कुमार मरकाम व टोमेश पाटिल निवासी 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप नंदनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

रीसेंट पोस्ट्स