Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 29 जुलाई से : इस बार 123 सीटें कम होंगी, काउंसलिंग के हर राउंड में कराना होगा रिजस्ट्रेशन

medical

रायपुर। प्रदेश के शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएसऔर बीडीएस पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इस साल प्रवेश प्रक्रिया में कुछ बदलाव हुए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि काउंसलिंग के हर राउंड के बाद फिर से सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन कराने होंगे।

यानी कोई छात्र किसी कारण से पहले राउंड में छूट जाए, तो वो दूसरे राउंड में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की कुल सीट 2,130 घोषित की थी। लेकिन रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की एडमिशन शून्य कर दिया गया है। जिसके चलते इस साल केवल 1980 सीटों पर एडमिशन होगा।

जानिए कहां कितनी सीटें

रायपुर: 230,दुर्ग 200,बिलासपुर: 150,जगदलपुर मेडिकल कॉलेज: 125, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज: 100,अंबिकापुर: 125, कोरबा: 125, कांकेर: 125, महासमुंद: 125,बालाजी: 150, रिम्स: 150,शंकराचार्य: 150,अभिषेक: 100, राजनांदगांव: 125

सीटें खाली न रह जाएं इसलिए किया बदलाव

अब तक एक बार पंजीयन करने पर छात्र सभी राउंड में पात्र होते थे। लेकिन इस बार हर चरण में न्यू रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सारे दस्तावेज फिर से अपलोड करने होंगे। ऐसा इसलिए किया है ताकि पिछले बार की तरह योग्य छात्र वंचित न रहें और सीटें खाली न जाएं।

रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैंडिडेट www.cgdme.in पर जाकर करा सकते हैं। केवल रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को ही मेरिट में शामिल किया जाएगा। हर राउंड की मेरिट लिस्ट अलग होगी, यानी हर बार दोबारा पंजीयन कराना होगा। छात्रों को तय समय सीमा पर ही रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। नहीं तो अगला मौका छूट सकता है।