Google Analytics —— Meta Pixel

खाद की किल्लत पर भड़के किसान, एनएच 930 पर चक्काजाम, बालोद में यातायात पूरी तरह ठप

kisan

बालोद। जिले में खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण किसान कुसुमकसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। यह जाम इतना व्यापक था कि राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

14 गांवों के किसानों ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल किसान 14 गांवों से आए थे जो बीते कई दिनों से खाद न मिलने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को खाद संकट की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं जो किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

“सुनवाई नहीं, तो सड़क पर उतरना पड़ा”- किसानों की पीड़ा

गांव के किसान बताते हैं कि खरीफ सीजन के दौरान उन्हें समय पर खाद न मिलने से उनकी फसल की बुवाई पर सीधा असर पड़ रहा है। “अगर अभी खेत में खाद नहीं डाला गया तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी,” एक किसान ने कहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल खाद की आपूर्ति नहीं की गई, तो उनका आंदोलन और भी उग्र हो सकता है।

किसान नेता ने उठाए सरकार की नीतियों पर सवाल

किसान नेता और पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने प्रदेश सरकार की कृषि नीति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “यह सरकार की विफल कृषि नीति का नतीजा है कि सोसायटी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही। यह सब योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है ताकि धान उत्पादन कम हो और सरकार पर रूस्क्क पर खरीद का बोझ न आए।”

रीसेंट पोस्ट्स