सीएम साय ने एफआईडीई महिला वल्र्ड कप की विजेता दिव्या देशमुखी और उपविजेता कोनेरू हम्पी को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एफआईडीई महिला शतरंज विश्व कप-2025 में भारत की बेटियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए विजेता दिव्या देशमुख और उपविजेता कोनेरू हम्पी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह भारत की बेटियों की शक्ति, संकल्प और सामथ्र्य की एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी. जब विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय बेटियाँ आमने-सामने हों, तो वह पल भारत के लिए गौरव का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का उत्सव बन जाता है.
उन्होंने कहा कि दिव्या देशमुख द्वारा खिताब जीतना और कोनेरू हम्पी द्वारा उपविजेता बनना इस बात का प्रमाण है कि भारत की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. यह जीत पूरे देश, विशेषकर देश की बेटियों के आत्मबल और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली है.