ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
11:11 am के बाद चन्द्रमा सप्तम व शनि द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। सफलता भरा दिन रहेगा। जॉब प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय – श्री विष्णु जी की उपासना व तिल-गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग – पीला व लाल।
आज का शुभ अंक – 02 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज 11:11 am के बाद चन्द्रमा षष्ठम व शनि एकादश हैं। व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। ऑफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – नीला व लाल।
आज का शुभ अंक – 02 व 03

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
11:11 am के बाद चन्द्रमा सप्तम व शनि दशम है। गुरु व चन्द्रमा कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहेव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय – श्री सुंदरकांड का पाठ करें। अनार व तिल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक – 01 व 03

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 11:11 am के बाद चन्द्रमा षष्ठम गया। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय – शिव पुराण का पाठ आरम्भ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक – 04 व 09

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आप जॉब में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सूर्य कर्क व चन्द्रमा 11:11 am के बाद तुला में है। कर्क व तुला राशि के उच्चाधिकारी की जॉब में सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कॅरियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। अन्न का दान भी करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक – 04 व 06

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
11:11 am के बाद चन्द्रमा द्वितीय गोचर करेंगे। गुरु दशम भाव में है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर ज्यादा घबराने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल की माला अर्पित करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक – 05 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
11:11 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। छात्र कॅरियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – घर के मंदिर में गणेश जी का पूजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक – 04 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धन का आगमन होगा। 11:11 am के बाद द्वादश यानी व्यय भाव का चन्द्रमा बड़ा लाभ दे सकता है। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करें। मन आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक – 02 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा एकादश में हैं। कॅरियर में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य कर्क में हैं। जॉब में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक – 01 व 02

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
11:11 am के बाद चन्द्रमा दशम, कॅरियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेगा। द्वितीय शनि स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल व उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग – सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक – 02 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। आप बिजनेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जीवन में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकती है। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।
शुभ रंग – नीला व हरा।
आज का शुभ अंक – 01 व 09

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
11:11 am के बाद चन्द्रमा अष्टम है। गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का कॅरियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनंद उठाएंगे।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 बार पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
आज का शुभ अंक – 01 व 09
