Google Analytics —— Meta Pixel

जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त से चलेगी पहली इंटरसिटी, एक चेयर एसी के साथ गाड़ी में 15 कोच

inter

रायपुर। जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त को पहली इंटरसिटी ट्रेन चलाई जा रही है। ये इंटरसिटी रोजाना जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी।

करीब 8 घंटे के सफर तय कर यात्री गंतव्य तक पहुंचेंगे। लंबे समय से इस रूट पर नई ट्रेन चलने का यात्रियों को इंतजार था।

ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जबलपुर मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जबलपुर से होते हुए इंटरसिटी 6.10 को मदन महल पहुंचेगी। मदन महल से 6.12 बजे रवाना होकर बालाघाट और गोंदिया होते हुए रायपुर आएगी।

रक्षाबंधन त्योहार से पहले इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मदन महल-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसी कुर्सी यान, 4 आरक्षित द्वितीय श्रेणी यान, 8 द्वितीय साधारण जनरल कोच, 1 एसएलआर, और 1 जनरेटर कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच होंगे।

मरम्मत और धुलाई जबलपुर में होगी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन की सुविधा नहीं है। रायपुर मंडल से चलने वाली ट्रेनों की धुलाई और मरम्मत दुर्ग में होती है। जबलपुर-रायपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन रायपुर की सेकेंड्री ट्रेन होगी। रायपुर स्टेशन में सिर्फ वाटर फिलिंग और सफाई का काम होगा। इस ट्रेन की मरम्मत और धुलाई जबलपुर में होगी।