Google Analytics —— Meta Pixel

कन्या छात्रावास अधीक्षिका की मिली लाश, मचा हड़कंप, पटना की थी रहने वाली…

1279457-vnbvn

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की लाशा फंदे से लटकी मिली। मृतिका अधीक्षिका का नाम नेहा वर्मा था। पुलिस आशंका जता रही है कि अधीक्षिका ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी गई है।

जानिए घटना

घटना रामनुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक-3 स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की है। छात्रावास में आज सुबह अधीक्षिका नेहा वर्मा की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और छात्रावास के अन्य स्टाप पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से मृतिका का एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल, मृतिका ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

बिहार की थी रहने वाली

पुलिस जांच में पता चला है कि अधीक्षिका नेहा वर्मा 25 वर्ष बिहार के पटना की रहने वाली थी। वह पिछले वर्ष 27 जून 2024 को कन्या छात्रावास अधीक्षिका के पद पर तैनात हुई थी। शुक्रवार को भी रोज की तरह छात्रावास में ड्यूटी करने के लिए पहुंची थी। आज सुबह भी कुछ लोगों से अधीक्षिका की बातचीत हुई थी। इसके बाद 10ः30 बजे अधीक्षिका के मौत की खबर विद्यालय के अन्य स्टाप को लगी।

काम के प्रति थी कर्मठ

इस घटना के बाद विद्यालय के अन्य कर्मचारियों में मातम पसरा हुआ है। सभी हैरान है कि अपने कर्तव्य के प्रति कर्मठ नेहा वर्मा ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।