सीएएफ प्लाटून-कमांडर ने खुद को मारी गोली, दुर्ग के थे रहने वाले

thana

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में बयानार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान की पहचान सीएएफ कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है, जो कि दुर्ग जिले के रहने वाले थे। घटना रविवार देर रात की है। अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जवान के आत्महत्या की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स