Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद में रूद्र महाभिषेक में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार और नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।