डाॅक्टर ने इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म, अब पीड़िता को परिजन दे रहे नक्सलियों से खत्म करवाने की धमकी

rape

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के बाद धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जेल में बंद आरोपी के परिजन घर आकर धमकी दे रहे hain । साथ ही पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजनों के द्वारा नक्सलियों से हत्या करवाने की धमकी भी दी जा रही है।

बता दें कि दिसंबर 2024 में बास्तानार ब्लाॅक की एक पीड़िता युवती के पेट में तेज दर्द हुआ था। गांव के झोलाछाप डाॅक्टर राव के पास गई थी। इस दौरान उपचार के नाम पर डाॅक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राव डाॅक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डाॅक्टर अभी भी जेल में बंद है।

पीड़िता ने आरोपी लगाया है कि आरोपी के घर वाले लगातार उसे डरा रहे और नक्सलियों से हत्या करवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सर्व आदिवासी समाज के साथ जिले के कलेक्टर-एसपी से शिकायत की है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल पीड़िता की शिकातय पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स