Google Analytics —— Meta Pixel

नशे में धुत युवकों की शर्मनाक हरकत, राम और हनुमान भगवान की मूर्ति पर मारी चप्पल, हिंदू संगठन में फैला आक्रोश

CG-News-2025-08-11T112150.747-10

कांकेर| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नशे में धुत युवकों के भागवानों का अपमान किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं | वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीनों युवक भगवानों की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं | वहीं इस घटना पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा हैं|

वीडियो में शर्टलेस युवक भगवान श्री राम और हनुमान की प्रतिमा के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा हैं| वहीं कुछ देर बाद युवक ने दोनों मूर्तियों को थप्पड़ मारते दिखाई दिए | वहीं इस काम में दूसरे युवक भी शामिल हो जाते है | इस घटना का वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू सगठनों में आक्रोश फैल गया हैं |

संगठन को लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं | बतादें कि वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कोण्डागांव जिले के आलोर निवासी महेश कोर्राम, शिवलाल लोचन, संजीव मरकाम और उनके साथी को रुप में हिंदू संगठन ने की है| संगठन का कहना है कि वीडियो में तीन से चार युवक अभद्र व्यवहार करते दिख रहे है | तो वही उनके दोस्त पीछे से वीडियो बनाते हुए हस रहे हैं | संगठन ने इन युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की हैं| ताकि ऐसी घटना दुबारा दोहराई ना जाए |