Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने पिपरिया में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का किया लोकार्पण

piparya

खैरागढ़। सीएम साय ने पिपरिया में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने-पोस्ट में लिखा, जनसेवा का असली अर्थ है, लोगों के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनके सुख-दुख में शामिल होना।

खैरागढ़ के पिपरिया में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय के लोकार्पण पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात सिर्फ एक क्षण नहीं, बल्कि आत्मीय जुड़ाव था। आपका स्नेह, विश्वास और साथ ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यही अपनापन हमें छत्तीसगढ़ के विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ाता है।