Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 5 संभागों में आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदला-बदला सा है। छत्तीसगढ़ वासियों को कभी गर्मी और उमस तो कभी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में भारी बारिश और पांच संभागों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा|

छत्तीसगढ़ के इन जिलों और संभागों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के जिन तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें नारायणपुर, बस्तर और कांकेर शामिल है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के जिन पांच संभागों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग शामिल है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ ही राजधानी रायपुर का सबसे ज्यादा तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पेंड्रा में सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के 10 दिन के मौसम का हाल

बात करें अगर छत्तीसगढ़ में अगले 10 दिन के मौसम की तो अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

  • 16 अगस्त 2025: बारिश की 30 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 17 अगस्त 2025: 17 अगस्त रविवार को गरज-चमक के साथ ही बारिश की संभावना है। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 18 अगस्त 2025: 18 अगस्त सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 19 अगस्त 2025: 19 अगस्त मंगलवार को गरज-चमक के साथ ही बारिश की संभावना है। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 20 अगस्त 2025: 20 अगस्त बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 21 अगस्त 2025: 21 अगस्त गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 22 अगस्त 2025: 22 अगस्त शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 23 अगस्त 2025: 23 अगस्त शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 24 अगस्त 2025: 24 अगस्त रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
  • 25 अगस्त 2025: 25 अगस्त सोमवार को आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है।