Google Analytics —— Meta Pixel

महिला से हैवानियत, दुष्कर्म, फिर गला दबाया, मौत नहीं हुई तो प्राईवेट पार्ट पर हमला किया…पति-पत्नी गिरफ्तार

1281642-yuhgfj

दंतेवाड़ा। घर में सो रही महिला से हैवानियत करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से पहले दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला की मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे मरा समझकर फरार हो गये थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल ये पूरा मामला किरन्दुल थाना क्षेत्र का है। 9 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र की एक महिला सो रही थी उस दौरान अज्ञात हमलावरों ने हत्या करने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत भी की। आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से हमला किया और पीड़िता के गुप्तांग में कोई वस्तु डाल दिये थे।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पीड़िता की रिपार्ट लिखाने वाले आरोपी लखमा कुंजाम और उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम को पकड़ा।

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाये। आरोपियों ने बताया कि पीड़िता महिला के पास जमीन है और वो अपनी जमीं उसे न देकर किसी और को खेती करने के लिए देती थी। साथ ही आरोपी लखमा कुंजाम को अपने पास आने नहीं देती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता महिला की हत्या करने की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। महिला को मरा समझकर दोनों आरोपी फरार हो गये थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस 109,3(5) जोड़कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नाम आरोपी

1. लखमा कुंजाम पिता स्व. बोटी कुंजाम उम्र 39 वर्ष

2. कुमे कुंजाम पति लखमा कुंजाम उम्र 35 वर्ष दोनों थाना किरन्दुल।