ज्वेलरी दुकानों में चोरी के चार आरोपी पकड़ाए, शटर तोड़कर ले गए थे जेवर
भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भिलाई के छावनी क्षेत्र का है जो कि कुछ दिनों ने नंदिनी थाना क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार उनके पास से 4 लाख के जेवर व 02 मोटरसायकल जब्त किया है। एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाना नंदनी की संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है।
बता दें 10-11 अगस्त 2025 के दरम्यानी रात ग्राम मेढेसरा थाना नंदनी के मां दुर्गा ज्वेलर्स में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर चांदी के जेवरात अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदनी में धारा 331(3), 305 ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार 16-17.08.2025 के दरम्यानी रात ग्राम कोडिय़ा थाना नंदनी के भावना ज्वेलर्स में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर चांदी के जेवरात अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।