स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी : उपभोक्ता पर ढाई लाख का जुर्माना,एफआईआर दर्ज
रायपुर/दुर्ग। सप्लाई के सिस्टम में सुधार और बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी लगातार मीटर व्यवस्था बदल रही है। इसी कड़ी में कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मोड में मीटर लगा रही है। इससे उपभोक्ता बिजली के लिए भी मोबाइल की तरह रिचार्ज करेगा। हालांकि बिजली चोरी रोकने के तमाम दावों के बीच इस व्यवस्था में खामियां उजागर होने लगी हैं।
राजधानी में अब तक तीन मामले पकड़े जा चुके हैं, जिसमें प्रीपेड मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही है। एक मामला दुर्ग जिले में भी सामने आया है। वहां बेमेतरा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बिजली चोरी का पहला प्रकरण दर्ज किया गया। उस पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
सप्लाई के सिस्टम में सुधार और बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी लगातार मीटर व्यवस्था बदल रही है। इसी कड़ी में कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मोड में मीटर लगा रही है। इससे उपभोक्ता बिजली के लिए भी मोबाइल की तरह रिचार्ज करेगा। हालांकि बिजली चोरी रोकने के तमाम दावों के बीच इस व्यवस्था में खामियां उजागर होने लगी हैं।
राजधानी में अब तक तीन मामले पकड़े जा चुके हैं, जिसमें प्रीपेड मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही है। एक मामला दुर्ग जिले में भी सामने आया है। वहां बेमेतरा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बिजली चोरी का पहला प्रकरण दर्ज किया गया। उस पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
दुर्ग रीजन में विजिलेंस की जांच में छेड़छाड़ का मामला साबित
दुर्ग जिले के बेमेतरा में उपभोक्ता जयशंकर पुरी गोसाई ने खपत कम दर्शाने के लिए मीटर के तीनों फेस को कॉपर वायर से शॉर्ट कर दिया था। ईई विजिलेंस एसके महादुले ने बताया कि मीटर में छेड़छाड़ की जानकारी बिजली कंपनी के रायपुर सर्वर से मिली, जिसने दुर्ग रीजन के विजिलेंस टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर जाकर मीटर की जांच की।
पाया गया कि मीटर की सील टूटी है। इसके बाद मीटर को जब्त कर प्रदेश की सेंट्रल टेस्टिंग लैब ले जाया गया। वहां उपभोक्ता, मीटर लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि, विजिलेंस टीम की मौजदूगी में लैब के अधिकारियों ने मीटर को खोला। मीटर में आर, वाई और ई फेस के इनकमिंग और आउटगोइंग को न्यूट्रल करने के लिए तीनों फेस को कॉपर वायर से शॉर्ट कर दिया गया।
साथ ही कंट्रोलर को भी काट दिया गया था। इस तरह मीटर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उपभोक्ता को 2.46 लाख का जुर्माना भरने का नोटिस दिया गया है।