Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : 30 जिलों में अलर्ट जारी: गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, जमकर बरसेंगे बादल

764883-mausam

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कभी गर्मी और उसम तो कभी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम , कोरबा, रायगढ़ , कोरिया और बस्तर शामिल है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

MP, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में बना कम दबाव वाला क्षेत्र

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कम दबाव वाला क्षेत्र बना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही ओडिसा और पश्चिम बंगाल में भी कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण पूर्वी और दक्षिण छत्तीसगढ़ प्रभावित होंगे। मध्यप्रदेश में बने कम दबाव वाला क्षेत्र के कारण बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम , कोरबा, रायगढ़ और कोरिया में भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 866 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 833 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कि अनुमान से 4 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश देखने को मिली है।