Google Analytics —— Meta Pixel

26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी: 7 जिलों में गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में गिर सकती है आकाशीय बिजली

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें से 7 जिलों धमतरी, कोंडागांव, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और बस्तर में आंधी तूफान, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही 19 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 7 जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कोरिया, कबीरधाम, गौरेला पेंड्रा मरवाही और बिलासपुर में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव वाला क्षेत्र

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जुलाई तक 558 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अनुमान से 12 प्रतिशत ज्यादा 623.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि में तेजी देखने को मिल सकती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसे रहा छत्तीसगढ़ के 5 जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस