Google Analytics —— Meta Pixel

महिला के कैरेक्टर पर शक : बच्चों के सामने पति ने की पत्नी की हत्या,तीजा से लौटकर ससुराल आई थी

hatya

रायपुर। कैरेक्टर पर शक की वजह से पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला तीजा से लौटकर वापस अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान घर में खाना पर परोसते समय आरोपी ने हमला किया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार सेन ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। परिवार सैलून दुकान चलाता है। उनका बेटा मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहता है। 27 अगस्त के शाम उनकी बहू प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से वापस ससुराल लौटी थी। रात्रि 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के कैरेक्टर पर शक करते हुए झगड़ा कर रहा था।

खाना परोसते समय सिर पर मारी रॉड

इस दौरान प्रियंका सेन बच्चों को खाना परोस रही थी। तभी मुकेश ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। फिर अचानक उसने रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड सिर पर लगते ही महिला जमीन पर गिर गई और खून निकलने लगा। महिला बचाओ बचाओ भी चिल्लाने लगी। पिता की क्रूरता देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।

इस शोरगुल की आवाज सुनकर कृष्ण कुमार सेन कमरे में पहुंचा। तो मुकेश ने रॉड से पिता पर भी हमला कर दिया। जिससे पिता के हाथ एवं आंख के पास चोंटे आई। जैसे तैसे पिता ने बेटे को रोका। फिर परिवार के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अभनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अगले दिन 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

इस वारदात के बाद आरोपी मुकेश कुमार सेन पुलिस थाने पहुंच गया। उसने वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ पुलिस को सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले हाफ मर्डर का केस दर्ज किया था लेकिन महिला की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। इस मामले में पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजगी।

 

रीसेंट पोस्ट्स