ड्रग्स केस में इंटीरियर डिजाइनर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली-पंजाब से लाती थी नशे का सामान, नाइट पार्टी में करती थी सप्लाई…
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस इन दिनों ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह, पैडलरों और ड्रग्स कार्टेल से जुडे़ लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पिछले दिनों पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पकड़ा था। अब इसी कड़ी में हाईप्रोफाइन ड्रग्स कार्टेल से जुड़ी इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती रायपुर समेत अन्य शहरों में होने वाली नाइट पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी। इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक ट्रेन से पंजाब, दिल्ली और मुंबई से ड्रग्स लाती थी।