Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर-दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर छापेमारी, कारोबारी विनय गर्ग के घर भी दबिश

ED

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली जिलों में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

8 से अधिक ठिकानों पर ईडी की दबिश

बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 8 से 10 अधिकारी शामिल हैं, जिनके साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। राजधानी रायपुर में अकेले 8 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस घोटाले या मामले से जुड़ी है। आधिकारिक तौर पर ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई का कारण उजागर नहीं किया है। सभी जिलों में दबिश की कार्रवाई लगातार जारी है।

रायपुर में 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। शंकर नगर चौपाटी के पास और महावीर नगर, अमलीडीह विस्टा कॉलोनी में कार्रवाई जारी है।सुरक्षाबलों के साथ पहुंची टीम यहां घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

रीसेंट पोस्ट्स