Google Analytics —— Meta Pixel

तीन संभागों में बारिश की संभावना, गरज-चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। ज्यादातर जिले इन दिनों बारिश में भीग रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 3 संभाग में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 3 संभाग में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 3 संभाग में अति से भारी बारिश की संभावना जताई है। उसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शामिल है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरते और साथ ही सतर्क रहे।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में दंतेबाड़ा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। साथ कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी हुई है।

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के तीन संभाग रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बारिश के आसार है। छत्तीसगढ़ के 4 जिलों दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और सुकमा में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। 200 से ज्यादा घर बाढ़ में ढह गए, जिसके कारण कई परिवार प्रभावित हो गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अधिकारियों से पल पल की खबर ले रहें हैं।

2 के शव को बरामद, 6 की तलाश जारी

बलरामपुर जिले में तातापानी से लगे लुत्तीसढ़सा गांव में मंगलवार रात को पुराना बांध बह गया, जिसकी चपेट में आकर 4 घर बह गए। इस घटना में इन घरों में मौजूद 8 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 2 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स