Google Analytics —— Meta Pixel

एटीएम फंसने की बात में उलझाकर रूपये किये पार, 2 लड़कों ने युवक को बनाया शिकार,एटीएम कार्ड बदलकर फर्जी कार्ड थमाया

atm

रायपुर। एटीएम फंसने की बात कहकर 81 हजार रुपए पार हो गए है। दो लड़कों ने एक युवक को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों ने युवक को अपनी बातों में उलझाकर चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लिए। जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो पीडि़त ने फौरन बैंक जाकर एटीएम बंद करवाया। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

कबीर नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुशमेंद्र बघेल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें बताया कि 2 सितंबर पर दोपहर 1:00 बजे वह कंचन गंगा परिसर कबीर नगर के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसने 9000 कैश निकाल लिया। बाहर निकलते समय एक लड़का एटीएम के अंदर एंट्री किया और कहा कि आपकी एटीएम में पर्ची फंसी हुई है कैश नहीं निकल रहा है।

आरोपियों ने मौका पाकर एटीएम बदल दिया

इसी दौरान दूसरा लड़का भी एटीएम के अंदर आ गया। उसने कुशमेंद्र को फिर एटीएम डालकर प्रोसेस करने को कहा। इस दौरान आरोपियों ने चालाकी से एटीएम कार्ड फंसने की बात बोलकर उसे बदल दिया। कुछ देर बाद पीडि़त के मोबाइल नंबर पर 80 हजार 500 रुपए निकालने का मैसेज आया। इसके बाद उसे शक हुआ तो उसने बैंक जाकर एटीएम ब्लॉक करवा दिया। इस मामले में कबीर नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स