Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय से चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऐतिहासिक जीएसटी सुधार पर जताया आभार

gst

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से की गई त्रस्ञ्ज सुधार संबंधी घोषणा त्रस्ञ्ज काउंसिल की बैठक के बाद पूरा हो गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में लिए गए हृद्ग&ह्लत्रद्गठ्ठत्रस्ञ्ज के ऐतिहासिक निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि हृद्ग&ह्लत्रद्गठ्ठत्रस्ञ्ज से गरीब, मिडिल क्लास और हर छोटे-बड़े उद्यमी को सीधे लाभ मिलेगा। त्रस्ञ्ज काउंसिल का यह महत्वपूर्ण कदम व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे व्यवसायिक गतिविधियाँ और भी सुगम एवं सशक्त होंगी।

इस ऐतिहासिक घोषणा का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ एवं देश निरंतर प्रगति कर रहा है, इस प्रगति में प्रदेश के व्यापारी साथी कदम से कदम मिलाकर सरकार के साथ चल रहा है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चेम्बर टीम द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से नई दिल्ली में मुलाकात कर त्रस्ञ्ज सरलीकरण एवं आवश्यक सुधार को लेकर दी गई 21 सूत्रीय ज्ञापन की जानकारी भी दी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई अधिकांश सुझावों को इस घोषणा में शामिल किया गया है। जो हम सभी व्यापारियों के लिए गर्व की बात है।

रीसेंट पोस्ट्स